
Ranchi : हवाई यात्रा करनेवालों के लिए खुशखबरी है. रांची से अहमदाबाद के लिए आज मंगलवार से विमान सेवा की शुरुआत होगी. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सप्ताह में तीन दिन विमान अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगा और अहमदाबाद ये विमान रांची पहुंचेगा. इस विमान सेवा के शुरू होने से व्यापारी सहित आम लोगों को काफी फायदा होगा.
आपको बता दें कि रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से आवागमन करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इस विमान सेवा की शुरुआत होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी.
रांची एयरपोर्ट प्रबंधन ने जानकारी दी है कि फ्लाइट संख्या 6 इ 621/622 मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को आयेगी और जायेगी. अहमदाबाद से शाम 5.25 बजे विमान उड़ान भरेगा और शाम 7.40 बजे रांची में लैंड करेगा. रांची से रात 8.20 बजे से विमान उड़ेगा और रात 10.40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगा.
इसे भी पढ़ें : CBSE ने जारी की 10वीं और 12 वीं बोर्ड की डेटशीट, 4 मई से शुरू होकर 11 जून तक चलेंगी
कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली के लिए है फ्लाइट
आपको बता दें कि अभी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 17 विमानें उड़ान भर रही हैं. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली के लिए विमान उड़ान भर रहे हैं.
इंडिगो की फ्लाइट जो हफ्ते में तीन दिनों के लिए मुंबई के लिए उड़ान भरती है, वही विमान अब हफ्ते में शेष तीन दिन अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगा.
कल सोमवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद, मुंबई एवं दिल्ली से 2713 यात्री रांची पहुंचे, जबकि 3166 यात्री रांची से विभिन्न स्थानों के लिए रवाना हुए.
इसे भी पढ़ें: सरकारी नौकरी : अगर आप ग्रेजुएट हैं तो 650 पोस्ट पर नौकरी के लिए आवेदन का सुनहरा मौका