
Giridih: पूर्व राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू को एनडीए का राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किए जाने को लेकर शुक्रवार को गिरिडीह भाजपा महिला मोर्चा ने आभार यात्रा निकाली. इस यात्रा में महिला नेत्री विनीता कुमारी, उषा कुमारी, संजू देवी के साथ भाजपा प्रर्देश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहु, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, सेवानिवृत इंजीनियर विनय सिंह भी शामिल हुए. झंडा मैदान से निकल कर भाजपा महिला मोर्चा का आभार यात्रा इस दौरान शहर के कई इलाकों का भ्रमण करते हुए टावर चौक पहुंचा.
इसे भी पढ़ें:कब जागेगी जमशेदपुर पुलिस? मासूम बेटे और नाबालिग बेटी के साथ हैवानियत के बाद अब अंधी मां को मिल रही रेप की धमकी
तो महिला मोर्चा की एक-एक कार्यकर्ता हाथ में पीएम मोदी के प्रति आभार से लिखे तख्तियों को लिए हुए थे, इस दौरान कई महिला कार्यकर्ताओं के हाथ में द्रोपदी मुर्मू की तस्वीर थामी हुई थी.


विनीता कुमारी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के सर्वोच्च पद पर एक आदिवासी महिला का उम्मीदवार बनाकर देश को गौरवान्वित किया है. आदिवासी समाज के लिए यह सबसे बड़ी उपलब्धि है.



