
Shimla : ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे अर्जुन अवार्डी और पदमश्री चरणजीत सिंह का गुरुवार को निधन हो गया. ऊना में अपने घर पर उन्होंने सुबह पांच बजे अंतिम सांस ली.
Slide content
Slide content
शाम चार बजे स्वर्गधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया. भारतीय हॉकी टीम की कमान संभालते हुए ऊना के मैड़ी के रहने वाले चरणजीत सिंह ने देश को ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलवाया था.
इसे भी पढ़ें :मुंबई पुलिस ने बरामद किये ₹7 करोड़ के नकली नोटों का जखीरा, अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार
टोक्यो ओलंपिक 1964 में जीता था स्वर्ण पदक
ऊना के मैड़ी में 3 फरवरी 1931 को जन्मे चरणजीत सिंह ने टोक्यो ओलंपिक 1964 में इतिहास रच दिया था. इनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने इस ओलंपिक में स्वर्ण जीता था. अब तक हिमाचल के एक ही खिलाड़ी ने भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी संभाली है. टोक्यो ओलंपिक 1964 में ऊना के चरणजीत सिंह को टीम इंडिया की कप्तानी मिली थी. टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इस ओलंपिक में देश को गोल्ड मेडल दिलाया था.
इसे भी पढ़ें :नहीं मिल रहा पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश, मार्च 2021 में जारी हुआ था आदेश