
Special Correspondent
Ranchi : मनरेगा की राशि में बड़े पैमाने पर वित्तीय विचलन कर अनियमितता करने वालों से राशि की वसूली नहीं हो पा रही है. ग्रामीण विकास विभाग बार-बार राशि वसूली के लिए निर्देश जिलों व प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दे रहा है, लेकिन हालात है कि पांच माह में अब तक मात्र 6.6 प्रतिशत राशि की ही वसूली हो पायी है. सामाजिक अंकेक्षण के क्रम में वित्तीय वर्ष 2017 से 21 के बीच राज्य के 4329 ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण किया गया था, जिसमें करीब 52.36 करोड़ की राशि का वित्तीय विचलन किए जाने की बात पकड़ में आयी थी. इस पूरे मामले को न्यूजविंग ने भी प्रकाशित किया था. विभाग ने इसके बाद गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई प्रारंभ की. कई अधिकारी व कर्मियों पर प्राथमिकी भी दर्ज की गयी. पूरे राज्यभर में 93,349 मामले पकड़ में आये. इनमें अब तक 55 प्रतिशत मामलों पर विभाग ने कार्रवाई शुरू की है. मिली जानकारी के अनुसार अब तक सिर्फ 3.45 करोड़ राशि की ही वसूली हो पायी. इनमें कोडरमा में सबसे अधिक 36.7 प्रतिशत, रांची में 26.7 प्रतिशत व गढ़वा जिला में 26.7 प्रतिशत की राशि की वसूली हुई. वहीं हजारीबाग सहित 16 जिले ऐसे हैं जहां पांच फीसदी से कम राशि खर्च की गयी है. वहीं 63 प्रखंडों में शून्य राशि की वसूली हुई है. मनरेगा आयुक्त ने 30 नवंबर हर हाल में राशि की वसूली कार्य करते हुए मनरेगा सॉफ्ट में इसे अपलोड करने का निर्देश दिया है. ऐसा नहीं होने की स्थिति में प्रखंड के अधिकारियों व कर्मियों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी है.
इसे भी पढ़ें : UGC : विवि व कॉलेज शिक्षकों की रिक्ति, आरक्षण व विज्ञापन से संबंधित जानकारी 31 दिसंबर 2021 तक मॉनिटरिंग पोर्टल पर करें अपलोड


जिला | कुल राशि जो वसूलना है | वसूली गयी राशि | प्रतिशत |
कोडरमा | 61,37,797 | 23,75,276 | 36.7 |
रांची | 2,17,62,905 | 58,14,912 | 26.7 |
गढ़वा | 5,93,14,201 | 1,32,25,005 | 22.3 |
गुमला | 85,36,138 | 10,66,957 | 12.5 |
खूंटी | 46,60,003 | 4,54,321 | 9.7 |
पाकुड़ | 1,66,85,335 | 15,75,726 | 9.4 |
सरायकेला | 52,99,185 | 4,59,094 | 8.7 |
लोहरदगा | 18,60,055 | 1,45,240 | 7.8 |
देवघर | 1,04,40,395 | 7,58,546 | 7.3 |
हजारीबाग | 2,42,75,903 | 13,42,593 | 5.5 |
चतरा | 1,46,21,214 | 7,23,628 | 4.9 |
साहिबगंज | 2,87,01,455 | 9,26,674 | 3.2 |
रामगढ़ | 4,93,25,532 | 13,66,488 | 2.8 |
लातेहार | 1,49,24,350 | 3,68,492 | 2.5 |
पूर्वी सिंहभूम | 40,81,924 | 99,307 | 2.4 |
पलामू | 6,37,03,910 | 14,76,192 | 2.3 |
गोड्डा | 2,88,20,520 | 5,22,279 | 1.8 |
धनबाद | 2,88,02,839 | 4,56,562 | 1.6 |
जामताड़ा | 1,05,28,899 | 1,35,516 | 1.3 |
गिरिडीह | 4,95,06,366 | 6,24,014 | 1.3 |
बोकारो | 1,40,31,442 | 1,73,192 | 1.2 |
दुमका | 2,36,39,818 | 2,45,124 | 1 |
प.सिंहभूम | 3,13,72,167 | 2,50,791 | 0.8 |
सिमडेगा | 25,95,348 | 8,684 | 0.3 |
कुल: | 52,36,67,704 | 3,45,94,613 | 6.6 |




इसे भी पढ़ें : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के लिए झारखंड की हॉकी, फुटबॉल और कबड्डी टीम का 29 नवंबर से ट्रायल