JharkhandLead NewsRanchi

मंत्रालय की अपील: कुसूम योजना के लिए ऑनलाइन पेंमेंट न करें किसान

Ranchi: प्रधानमंत्री किसान सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान पीएम कुसूम योजना के लिये केंद्रीय मंत्रालय ने सूचना जारी की है. जिसमें योजना का नाम लेकर किसानों से हो रही धोखाधड़ी पर सर्तक रहने की सलाह दी गयी है. नवीन और नवीनकरणीय उर्जा मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गयी है कि कुसूम योजना को लेकर किसानों के साथ ठगी के मामले सामने आ रहे है. इसमें किसानों को सोलर पंप लगाने, ऑनलाइन आवेदन भरने, पंजीकरण शुल्क देने और पंप की कीमत का ऑनलाइन भूगतान करने कहा जा रहा है. इसमें कुछ फर्जी वेबसाइट की भी जानकारी दी गयी है. जिसके जरिये किसानों से वसूली की जा रही है. ये वेबसाइट www.kusumyojanaonline.in.net, www.pmkisankusumyojana.co.in, www.onlinekusimyojana.org.in, www.pmkisankusumyojana.com है.
मंत्रालय ने किसानो से आग्रह किया है कि वे किसी भी तरह के फर्जी वेबसाइट में न जायें. योजना का लाभ लेने से पहले जिला या प्रखंड प्रशासन और जरेडा से संपर्क कर सकते है. कुसूम योजना को राज्य सरकार की ओर से क्रियान्वित किया जा रहा है. योजना की अधिक जानकारी केंद्रीय मंत्रालय के आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी.

क्या है कुसूम योजना

बता दें प्रधानमंत्री कुसूम योजना केंद्र सरकार की येाजना है. जिसके तहत किसानों को सोलर पंप वितरण किया जा रहा है. राज्य सरकारों की ओर से योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है. राज्य में उर्जा विभाग और जरेडा की ओर से इस योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है. राज्य में अब तक लगभग 15 हजार किसानों को कुसूम योजना के तहत सोलर पंप दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: ग्रामीण कार्य टेंडर घोटाला: 10 प्रतिशत कमीशन के बाद सड़क-पुलों की क्वालिटी भी संदेह के घेरे में, समय से पहले ही टूट जाती है सड़क

Related Articles

Back to top button