Corona_Updates

लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉक्टर उमेश को कोरोना नहीं, खतरा टला

Ranchi: लालू प्रसाद यादव पर से फिलहाल कोरोना के संक्रमण का खतरा टल चुका है. लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉक्टर डॉक्टर उमेश प्रसाद के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ गयी है.

रिम्स में लालू प्रसाद यादव का इलाज करनेवाले डॉक्टर उमेश प्रसाद के वार्ड में एक 78 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. जिसके बाद डॉ उमेश प्रसाद सहित 23 लोगों के सैंपल लिये गये थे. सभी 23 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

इसे भी पढ़ें – #Corona : जामताड़ा में एक और कोरोना पॉजिटिव, राज्य में संक्रमितों की संख्या 106 हुई

27 अप्रैल को बुजुर्ग के संक्रमित मिलने के बाद औषधी विभाग में अफरा-तफरी मच गयी थी. विभाग को सैनिटाइज किया गया था और कर्मियों के सैंपल लिये गये थे. उमेश प्रसाद के वार्ड में संक्रमण मिलने के बाद लालू प्रसाद यादव पर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया था.

इसे भी पढ़ें – मांग में कमी के बावजूद घंटों कट रही बिजली, 23 अप्रैल से टीटीपीएस यूनिट टू है बंद

राज्य में अभी 106 कोरोना पॉजिटिव मरीज

झारखंड में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है. राज्य में फिलहाल 106 कोरोना मरीज हैं. सबसे अधिक मरीज रांची जिले से हैं. उसके बाद बोकारो जिला के 10 मरीज हैं. राज्य में अभी तक 11 जिलों में संक्रमण फैल चुका है. रिम्स के औषधी विभाग के साथ गायनी विभाग पर भी कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा चुका है.

इसे भी पढ़ें – #RIMS निदेशक ने कहा था- पद छोड़ने के लिए अभी स्थिति अनुकूल नहीं; फिर भी स्वास्थ्य मंत्री ने कर दी अनुशंसा

One Comment

  1. 798678 426538Id ought to seek advice from you here. Which is not something I do! I adore reading an post that could make men and women feel. Also, several thanks permitting me to comment! 859764

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button