
Deoghar : रविवार को अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा झारखंड प्रदेश का चुनाव देवघर के बैद्यनाथ विहार होटल के प्रांगण में संपन्न हुआ.
इस चुनाव में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महामंत्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, अजय कुमार साह, झारखंड प्रदेश के महामंत्री उत्तम कुमार, सहदेव प्रसाद, मुख्य चुनाव अधिकारी संजय कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामनरेश साह, केंद्रीय चुनाव पर्वेक्षक पूर्व महामंत्री अशोक कुमार गुप्ता, शिव प्रसाद भूषण गुप्ता, मंच संचालक अशोक कुमार गुप्ता समेत कई लोगों के देखरेख में चुनाव कराया गया.
इसमें देवघर के सुरेश शाह बने प्रदेश अध्यक्ष. इसके अलावा सर्वसम्मति से उत्तम कुमार को महामंत्री एवं शंभू गुप्ता कोषाध्यक्ष गढ़वा, महिला मोर्चा की अध्यक्षा नीतू शंकर धनबाद, मंजू गुप्ता महामंत्री हजारीबाग, नीतू देवी उपाध्यक्ष देवघर, रंभा गुप्ता कोषाध्यक्ष डाल्टनगंज को, राहुल गुप्ता युवा अध्यक्ष चुने गये.


मौके पर महामंत्री संजय साह, कार्यकारी अध्यक्ष नरेश साह, संरक्षक काशीनाथ साह, देवेंद्र साह, नागेंद्र शाह, शिवप्रसाद साह, कुमार सौरभ मद्ध्येशिया, शंकर साह आदि उपस्थित थे.




इसे भी पढ़ें : हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम पर, गरीबों के आवास भी सुरक्षित नहीं: दीपक प्रकाश