
- न्यूनतम तापमान में होगा गिरावट
- 23 जनवरी से न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना व्यक्त की गयी
Ranchi: आने वाले दो दिनों में राज्य में कनकनी बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गयी है कि इस दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी होगी.
वहीं राज्य के उत्तर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी जिलों में हल्का कोहरा छाये रहने की संभावना है, जिसमें गोड्डा, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां शामिल है.


वहीं तीन दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना व्यक्त की गयी है. हालांकि विभाग की ओर से कहा गया कि कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट के अलावा कुछ और बदलाव महसूस नहीं किया जायेगा. 25 जनवरी तक कुछ इलाकों में सुबह शाम कोहरा छाये रहने की संभावना है. इसके बाद आसमान साफ रहेगा.


23 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में होगी वृद्धि
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 23 जनवरी के बाद राज्य के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जायेगी, जहां 20 जनवरी को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी, वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा.
21 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा. 22 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगी.
23 जनवरी से लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है. इस दिन न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तामपान 26 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें- देश के 50 शहरों के लिए बन रही लॉजिस्टिक्स योजना, झारखंड सरकार भी गंभीर