
Ranchi: टाटा से रांची व चाईबासा से रांची बस से आने के लिए तीन प्रादेशिक परिवहन मार्ग में परिर्वतन किया गया है. परिवहन विभाग झारखंड ने यात्रियों की सुविधा के लिए इस रूट में परिर्वतन का प्रस्ताव तैयार किया है. वाहन स्वामियों व आम लोगों से भी इस संबंध में राय मांगा गया है. सुझाव मिलने के बाद इसमें मामूली परिवर्तन संभव है. इसके बाद विभागीय मंत्री की सहमति लेते हुए नये संशोधित मार्ग को लागू कर दिया जायेगा. तीनों मार्ग में बदलाव के लिए उप परिवहन आयुक्त सह सचिव आरटीए सिंहभूम व आरटीए दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल रांची से अनुशंसा विभाग को दी गयी थी. बता दें कि दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के अंतर्गत 360 प्रादेशिक मार्ग अधिसूचित हैं.
इसे भी पढ़ें : किशोरों के वैक्सीनेशन में कोडरमा अव्वल, जानें अन्य जिलों का हाल
पूर्व में अधिसूचित मार्ग | संशोधित मार्ग |
हटिया से टाटानगर रेलवे स्टेशन भाया नामकुम,खिजरी,खूंटी,तमाड़,चौका,कांडरा | टाटा मानगो बस स्टैंड से हटिया भाया-मेरिन,ड्राईव,डोबो,कांदरबेड़ा,चांडिल,चौका,तमाड़ बुंडू |
टाटानगर रेलवे स्टेशन से रांची भाया-आदित्यपुर,गम्हरिया,कांडरा,चौका,तमाड़,बुंडू | टाटा मानगो बस स्टैंड से रांची भाया-मेरिन ड्राईव, डोबो,कांदरबेड़ा,चांडिल,चौका,तमाड़, बुंडू |
मुसाबनी से रांची, भाया राखा, जादूगोड, नरवा, सुन्दरनगर, हाता, टाटानगर रेलवे स्टेशन, आदित्यपुर,गम्हरिया,कांडरा,चांडिल,रंगामाटी,तमाड़, बुंडू | मुसाबनी से रांची भाया-सुरदा क्रॉसिंग,मॉव भंडार गालुडीह,डिमना चौक,मानगो बस स्टैंड,मेरिन ड्राइव, डोबो,कांदरबेड़ा,चांडिल,चौका,तमाड़,बुंडू |
इसे भी पढ़ें : शिक्षक नियुक्ति नियमावली को स्वीकृति मिलने के बाद शिक्षा विभाग रेस, चयन परीक्षा को लेकर तैयारियां हुई शुरू