ChaibasaJamshedpurJharkhand

चाईबासा : केन्द्र सरकार के झारखंड विरोधी सोच के विरोध में झामुमो ने दिया धरना

Chaibasa : केन्द्र सरकार के झारखंड विरोधी सोच एवं झारखंड सरकार के खिलाफ सुनियोजित साजिश रचकर लगातार राज्य में राजनीतिक अस्थिरता लाने का प्रयास करने के विरोध में आज 23 मई को झामुमो ने राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर इसके खिलाफ जोरदार विरोध जताया. पार्टी द्वारा घोषित केन्द्रीय कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय चाईबासा में भी जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव के नेतृत्व में अनुमंडल कार्यालय के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा प. सिंहभूम जिला समिति ने एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जिसमें काफी संख्या में झामुमो के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे. धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुखराम उरांव ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई लोकप्रिय सरकार को केंद्र सरकार और भाजपा के द्वारा एक सुनियोजित साजिश के तहत अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है.

राज्य के भूमिपुत्र आदिवासी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखंडी सोच के साथ बेहतर काम कर रही झारखंड सरकार, केन्द्र सरकार और भाजपा के आंख का किरकिरी बना हुआ है. आदिवासी मुख्यमंत्री को भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पा रही है, इसलिए केंद्र सरकार द्वारा झारखंड सरकार के खिलाफ देश की संवैधानिक संस्थाओं और केन्द्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है. झामुमो इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सम्पन्न होने के बाद झामुमो इस मुद्दे को लेकर आम जनता के बीच जाएगा और केन्द्र सरकार तथा भाजपा के खिलाफ जोरदार उलगुलान का बुनियाद रखेगा. जिला सचिव सोनाराम देवगम ने कहा कि भाजपा ही भ्रष्टाचार की गंगोत्री है.

भाजपा ने पिछले 22 वर्षों के दौरान लगभग 16 वर्षों तक झारखंड में शासन किया है इस दौरान भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारों ने भ्रष्टाचार की गंगोत्री को बेरोकटोक बहने दिया. उन्होंने जो बीज बोया था आज उसी का फल सामने आ रहा है, लेकिन केन्द्र सरकार और भाजपा द्वारा इसके लिए वर्तमान राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहरा कर एक सुनियोजित साजिश के तहत राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और लोकप्रिय झारखंड सरकार को बदनाम करने का काम किया जा रहा है. सत्ता के लिए भाजपा किसी भी हद तक नीचे गिर सकती है. पिछले दरवाजे से सत्ता हथियाने के लिए विभिन्न हथकंडे अपना कर राज्य सरकार को अस्थिर करने का काम किया जा रहा है. बेहतर काम कर रही सरकार के कामकाज को प्रभावित कर राज्य के विकास को बाधित करने का काम किया जा रहा है. इसके लिए जिस तरह से देश की संवैधानिक संस्थाओं और केन्द्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है यह झारखंड और लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है. इसका हर स्तर पर विरोध जारी रहेगा.

धरना-प्रदर्शन को झारखंड आंदोलनकारी चिन्हींकरण आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो, जिला बीससूत्री के उपाध्यक्ष दीपक कुमार प्रधान, चाईबासा नगर पर्षद के प्रभारी चेयरमैन डोमा मिंज, जिला उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, चम्बरु जामुदा, मिथुन गागराई, अकबर खान, जिप सदस्य सह जिला संगठन सचिव रंजीत यादव, नगर अध्यक्ष राहुल तिवारी, दोड़ाय जोंको, ताराकांत सिजुई, विश्वनाथ बाड़ा, तीरथ जामुदा, मनसुख गोप, अजीत कुमार मांझी, गणेश बोदरा, मनोज लागुरी, अनिल लकड़ा, प्रदीप महतो आदि ने भी सम्बोधित किया. इसके अलावा कार्यक्रम में सुभाष चन्द्र मिश्रा, प्रेम गुप्ता, दुर्गा देवगम, रिमु बहादुर थापा, प्रेम मुंडरी, हिमांशु कुमार राय, एनामुल हक, पंकज ठाकुर, लखन हेम्बरोम, अरुप चटर्जी, सिंगराय जोंको, सुलेमान हक, कैसर परवेज, मो० फिरोज, पीटर तियु, मंगल सिंह लागुरी, उदय जयसवाल, सरवर नेहाल, शिवचरण मछुवा, आलोक मून्डू, धर्मेंद्र राव, अरुण ठाकुर, शंकर नायक, देवेन्द्र बारी, राजू पुरती, मनोज डांगिल समेत काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

ये भी पढ़े : Jamshedpur Crime : ब्राउन शुगर बेचते हुए पकड़ाया, तो शुरू कर दी चोरी, महिलाएं चोरी का सामान टपाने में करती थी मदद, दो बाइक चोर भी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button