
Ranchi : राज्य में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं, बलात्कार की घटनाओं के विरोध में रांची महानगर भाजयुमो ने सरकार का पुतला दहन किया. इससे पहले भाजयुमो के कार्यकर्ता जिला स्कूल मैदान में जुटे और वहां से पैदल मार्च करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. कचहरी चौक पर सरकार का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व अपर बाजार भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रौनक राजपूत कर रहे थे. रांची महानगर भाजयुमो अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने कहा कि जब से राज्य में ठगबंधन की सरकार बनी है तब से लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं. अपराधियों के मन से शासन प्रशासन का भय खत्म हो गया है.
इसे भी पढ़ें:हाइकोर्ट ने कहा- जंगली जानवर और जंगल गायब हो रहे और वन पदाधिकारियों के पास कोई काम नहीं
दो वर्षों के 35 सौ से ज्यादा बलात्कार के मामले प्रकाश में आये हैं. कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है. इस जनविरोधी सरकार में युवा छले जा रहे हैं. पांच लाख रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आयी महागठबंधन की सरकार इस मोर्चे पर भी विफल है.


कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुनचुन राय, भाजपा रांची महानगर उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह पटेल, युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अमन जयसवाल, युवा मोर्चा रांची महानगर उपाध्यक्ष रंजीत नाथ शाहदेव, महामंत्री राहुल सिन्हा चंकी, मंत्री ऋषभ गक्कर, सोशल मीडिया प्रभारी सनोज सिंह, विनोद महतो, राहुल गुप्ता, आयुष सिंह, शुभम शर्मा, अंकित सिंह राजपूत, जयंत मुंजल, निखिल सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.




इसे भी पढ़ें:सचिवालय के चार प्रशाखा पदाधिकारी व 11 एएसओ का तबादला