
CHAIBASA : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शनिवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयपाल कुंकल द्वारा किया गया जिसमें आगामी 30 मई को अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद समीर उरांव के आगमन पर चर्चा की गई. कार्यक्रम की रूपरेखा के लिए बैठक किया गया. कार्यक्रम एवं अभिनंदन को भव्य रूप देने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई. अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री विजय मेलगांडी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े सौभाग्य की बात है कि झारखंड में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 5 जून को आगमन हो रहा है.
बिरसा मुंडा की पावन धरती पर उनका हार्दिक अभिनंदन है और अपने पश्चिम सिंहभूम जिला समेत पूरे प्रदेश से 50,000 जनजातीय कार्यकर्ता रांची में एकत्रित होंगे और पूरे झारखंड का जनजातीय समुदाय का छोटा स्वरूप रांची में दिखाई देगी. रांची में आयोजित होने वाले बिरसा मुंडा विश्वास रैली सह जतरा के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के विचारों को झारखंड की आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा. इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य, पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी भाजपा, सभी मोर्चा के पदाधिकारी, भाजपा स्थाई आमंत्रित सदस्य एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा की सभी पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य मंडल अध्यक्ष एवं मंडल कार्यसमिति उपस्थित रही.
ये भी पढ़ें : गिरिडीह सदर अस्पताल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
