
Jamshedpur : भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर की ओर से वीर महाराणा प्रताप को याद करते हुए मरीन ड्राइव चौक स्थित प्रतिमा पर श्रद्धांजली अर्पित की गई. इस दौरान महाराणा प्रताप के जयंती के अवसर पर प्रतिमा में माल्यार्पण कर वंदन किया गया. इस अवसर पर भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव , जिला महामंत्री मनोज सिंहउज्जैन, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सिंह, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर राव, साकची मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, परसुडीह मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सिन्हा ,गणेश चंद्र,साकेत उज्जैन,अशोक सिंह के अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.