BokaroJharkhand

आजसू के केंद्रीय महासचिव दामोदर महतो का निधन

Bermo/Ranchi : आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह डुमरी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी दामोदर महतो का गुरुवार की रात पौने नौ बजे रांची के मेदांता अस्पताल में इलाज के क्रम में निधन हो गया. दामोदर महतो को गुरुवार की शाम पांच बजे तबीयत बिगड़ने के बाद धनबाद के जालान अस्पताल से रांची स्थित मेदांता रेफर कर दिया गया था. मेदांता में चिकित्सकों ने दामोदर महतो को मृत घोषित कर दिया. उनके निधन की खबर पाकर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, आजसू के केंद्रीय महासचिव सह गोमिया विस क्षेत्र प्रभारी लंबोदर महतो, केंद्रीय सचिव संतोष महतो, जिप सदस्य टिकैत महतो सहित आजसू के कई नेता मेदांता अस्पताल पहुंच दामोदर महतो के निधन पर शोक व्यक्त किया.

आजसू के केंद्रीय महासचिव दामोदर महतो का निधन

इसे भी पढ़ें- स्थापना दिवस : रैफ वालों ने मीडियाकर्मियों को टारगेट कर पीटा और कैमरा छीना, SSP ने कहा- ऐसा करना…

दोनों किडनी हो गयी थी फेल

दामोदर महतो का विगत जनवरी 2018 से स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था. इस दौरान रांची के मेडिका में भी इलाज चला, तो वहां के चिकित्सकों ने दोनों किडनी फेल हो जाने की जानकारी दी थी, जिसके बाद दामोदर महतो ने लखनऊ जाकर भी उपचार करवाया था. तब हालत में कुछ सुधार आया था. इसके बाद भी मेडिका रांची व धनबाद के जालान अस्पताल में इलाज चलता रहा. 13 नवंबर को स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें परिजनों ने धनबाद के जालान अस्पताल में भर्ती करवाया. इसके बाद 14 नवंबर की सुबह स्थिति काफी बिगड़ गयी, जिसके बाद चिकित्सकों ने वेंटिलेटर में डाल दिया था. गुरुवार को जालान अस्पताल में ही तबीयत काफी बिगड़ गयी, जिसके बाद जानकारी पाकर डुमरी विधायक जगरनाथ महतो, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, डुमरी प्रखंड प्रमुख व पत्नी यशोदा देवी, गिरिडीह जिप अध्यक्ष राकेश रोशन, जिप सदस्य अनूप पांडेय, गिरिडीह जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव, जिप प्रतिनिधि छक्कन महतो, बोकारो जिला संयुक्त सचिव महेंद्र चौधरी, बेरमो प्रखंड सचिव सुरेश महतो, महेश महतो, नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष मिसरीलाल महतो, धनबाद टाइगर फोर्स के जिला अध्यक्ष धर्मजीत सिंह, टाइगर फोर्स के कमलेश महतो सहित कई नेता जालान अस्पताल पहुंचे. यहां से शाम में मेदांता रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Related Articles

Back to top button