
Dhanbad : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो के बाद अब पार्टी प्रियंका गांधी को धनबाद लोकसभा के चुनावी रण में उतारने जा रही है. जानकारी दी गयी है कि प्रियंका गांधी शुक्रवार को बोकारो में कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद के पक्ष में रोड शो करेंगी. प्रियंका शुक्रवार को दोपहर तीन बजे बोकारो आयेंगी. कांग्रेस के धनबाद जिलाध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह ने इसकी पुष्टि की है. इसके अलावा प्रियंका जमशेदपुर में भी महागठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो कर लोगों से वोट की अपील करेंगी.
इसे भी पढ़ें कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति आजाद के पंफ्लेट पर मुद्रक-प्रकाशक का नाम नहीं , आचार संहिता उल्लंघन मामले में फंस सकते हैं
पीएन सिंह के पक्ष में राजनाथ सिंह अपील कर चुके हैं
मालूम हो कि धनबाद से निवर्तमान सांसद पीएन सिंह पर भाजपा ने एक बार फिर भरोसा जताया है, जबकि कांग्रेस ने भाजपा से अलग हुए दरभंगा के निवर्तमान प्रत्याशी सह पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद झा पर दांव लगाया है. पीएन सिंह के पक्ष में अबतक राजनाथ सिंह और अमित शाह, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास सभा कर वोट देने की अपील कर चुके हैं. वहीं बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री विनोद नारायण झा एवं झारखंड सरकार के श्रम मंत्री राज पलिवार जनसंपर्क कर पशुपतिनाथ सिंह के लिए वोट मांगा है.
इसे भी पढ़ें – सीएम की 113 घोषणाओं पर खर्च होने हैं 64389 करोड़