
Ranchi : असम साइकिलिंग एसोसिएशन एवं साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 74वें नेशनल जूनियर, सब जूनियर रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन 10-14 दिसंबर 2022 तक गुवाहाटी (असम) में होना है. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड राज्य से झारखंड साइकिलिंग संघ के तत्वावधान में 24 सदस्यीय टीम तैयार की गयी है. संघ के महासचिव शैलेन्द्र पाठक के मुताबिक झारखंड की टीम गुवाहाटी रवाना हो गयी है.

प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले एथलीट (राइडर)
संतोषी उरांव – लोहरदगा, सरिता कुमारी – लोहरदगा, पुष्पा कुमारी- लोहरदगा, अमीर रियाज – गढ़वा, जे.एस.एस.पी.एस में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ी विकास उरांव- रांची, नारायण महतो- हजारीबाग, अर्जुन महतो -रामगढ़, शुभम कुमार- रामगढ़, दीपराज उरांव- लोहरदगा, सुशांत उरांव- रांची, संजू कुमारी- गुमला, श्वेता कुमारी- रामगढ़, सिंधुलता हेंब्रम-पश्चिमी सिंहभूम, तारा मिंज- गुमला, मिनी हेंब्रम- पाकुड़, निखिल लोहरा- रांची, लक्ष्मी कुमारी-लोहरदगा, निकिता सोरेंग-सिमडेगा, अनीता उरांव- रांची, सुशांत उरांव-रांची, पृथ्वी राज सिंह-रांची, सबीना कुमारी-चतरा. टीम प्रशिक्षक के तौर पर प्रथम कुमार और टीम मैनेजर गुलाची बोनडा (सचिव, वेस्ट सिंहभूम साइकलिंग ऐसोसिएशन) टीम के साथ हैं.
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को झारखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, झारखंड साइकिलिंग संघ के उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, मुकुल टोप्पो, झारखंड साइकिलिंग संघ के संयुक्त सचिव विनय विभाकर, झारखंड साइकिलिंग संघ कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, एस.के पांडे, सुरेश कुमार, संजेश मोहन ठाकुर, विनय पांडेय, साइकिलिंग संघ के पदाधिकारियों एवम् प्रशिक्षक रामकुमार भट्ट (जेएसएसपीएस) ने शुभकामनाएं दी हैं.
इसे भी पढ़ें – बिजलीकर्मियों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, प्रबंधन ने नहीं की कोई पहल