
Ranchi: झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पूरे राज्य में तीन घंटे वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान 23443 बाइक की जांच की गयी. इनमें 223 बाइक जब्त की गयी, जबकि 422 वाहनों से तीन लाख 58 हजार 500 जुर्माना वसूला गया.
इस दौरान नशे में वाहन चलाने वाले 6 लोग पकड़े गये, जबकि बिना रजिस्ट्रेशन के वाहन चलाने वाले छह वाहनों को पकड़ा गया और उनसे 15000 जुर्माना वसूला गया.
इस दौरान 4 लोगों के लाइसेंस रद्द करने का प्रस्ताव समर्पित किया गया, जबकि बगैर मास्क के वाहन चलाने वाले 122 लोगों से 58 हजार जुर्माना वसूला गया.
वहीं, बगैर अनुज्ञप्ति वाहन चलाने के लिए 32 लोगों से एक लाख पांच हजार जुर्माना वसूला गया.
इसे भी पढ़ें – जामताड़ा: 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार, छत से कूदने में एक का पैर फ्रैक्चर