
Ranchi: शुक्रवार को दो नाबालिग लड़कों को दुष्कर्म के आरोप में बाल सुधार गृह भेजा गया. इन दोनों लड़कों पर 2 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है. जानकारी के अनुसार 2 जनवरी से जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र दो नाबालिग लड़कियां लापता हुईं थीं. इन लड़कियों को 7 दिनों तक आरोपी लड़कों ने बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया.
लड़कियों के गायब होने के बाद मां की शिकायत पर 7 जनवरी को जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. पुलिस ने जब दोनों लड़कियों को बरामद किया तो उन्होंने बताया कि टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में दो लड़कों उन्हें सात दिनों तक बंधक बनाकर रखा था और उनके साथ हर रोज सामूहिक दुष्कर्म किया जाता था. लड़कियों के बयान पर धारा 164 के तहत बयान दर्ज किया गया है.