
Ranchi: 11 मई से इंफाल (मणिपुर) में जारी 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में गुरुवार का दिन झारखंड के लिए बेहतर रहा. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उसने हॉकी पंजाब को 5 के मुकाबले 1 गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. झारखंड टीम ने आज पंजाब के ऊपर कई प्रहार किये और पांच गोल दागकर मैच अपने नाम कर लिया. झारखंड टीम से निशा मिंज ने 2 गोल किए. बिनिमा धान ने भी 2 गोल तथा स्वीटी डुंगडुंग ने एक शानदार फील्ड गोल किया. हॉकी पंजाब टीम की ओर से एक मात्र गोल 48वें मिनट में लखवीर कौर ने पेनाल्टी कॉर्नर से दागा.
इसे भी पढ़ें : कृषि उपज विधेयक के विरोध में तख्ती जुलूस का आयोजन 21 को
झारखंड टीम इस प्रकार रही



अनुपमा होरो, गंगी बारला, बालो होरो (कप्तान), रजनी केरकेट्टा, पार्वती टोपनो, विनीमा धान, सिलिबिया नाग, रोशनी आइंद, पुष्पा डांग, कौशल्या कुमारी, पूर्णिमा बरवा, अंकिता बारला, स्वीटी डुंगडुंग, जमुना कुमारी ,रीना कुमारी, पिंकी कुमारी, अनुप्रिया सोरेंग, निशा मिंज. कोच सुभिला मिंज और मैनेजर ईशा गुप्ता टीम के साथ हैं.



झारखंड टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह के अलावा संघ के शशि कांत, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, मनोज कोनबेगी सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है.
इसे भी पढ़ें : खूंटी में पंचायत चुनाव में वोट बहिष्कार के कारण 2 मतदान केंद्रों में नहीं पड़े एक भी वोट