
Ranchi:उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से झारखंड के 11 श्रमिकों की मौत हो गयी है. यह हृदय विदारक घटना बीते 23 अप्रैल की है. अब से थोड़ी देर पहले हादसे में मारे गये मजदूरों की शिनाख्त हुई है. सभी मृतक मजदूर झारखंड के रहने वाले थे. इस हादसे में घायल हुए सात अन्य मजदूर भी झारखंड के रहने वाले हैं.
चमोली के जिलाधिकारी ने झारखंड के आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव को लिखे गये पत्र में इस हादसे के बारे में जानकारी दी है. पत्र में बताया गया है कि ये सभी मजदूर चमोली जिले के जोशीमठ अंतर्गत सुमना के निकट सीमा सड़क संगठन के कैंप में कार्य कर रहे थे. 23 अप्रैल को अचानक ग्लेशियर टूटने से कैंप में रह रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गये. 11 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि सात अन्य घायल हो गये. घायलों में पांच का इलाज जोशीमठ के स्थानीय चिकित्सालय में चल रहा है, जबकि दो अन्य मजदूरों का इलाज देहरादून में कराया जा रहा है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना की जानकारी ट्विटर पर देते हुए मजदूरों के निधन पर शोक जताया है.
अत्यंत दुःखद!
दुर्भाग्य से 23 अप्रैल को उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से बीआरओ में काम कर रहे राज्य के अपने 11 वीर श्रमिकों को हमने खो दिया। यह हृदय विदारक घटना अत्यंत पीड़ा देने वाली है।
परमात्मा वीर श्रमिकों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारों को + pic.twitter.com/V6D5HkT5bR— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 25, 2021
मृतकों की सूची (11)
तारिणी सिंह, दुमका
मनोज थंडर, दुमका
रोहित सिंह, दुमका
नियारण कंडुलना, खूंटी
पाल कंडुलना, खूंटी
हनुक कंडुलना, खूंटी
सगेन कंडुलना, खूंटी
मनीष दास मारकी, पश्चिम सिंहभूम
राहुल कुमार, दुमका
निर्मल सांडिल, रांची
सुखी राम मुंडा, रांची
घायलों की सूची (7)
राय कंडुलना, खूंटी
फिलिप बुढ, पश्चिम सिंहभूम
महेंद्र मुंडा, खूंटी
अनुज टोपनो, पश्चिमी सिंहभूम
संजय कंडुलना, खूंटी
कल्याण मारकी, पश्चिमी सिंहभूम
मंगलदास पाहन, खूंटी