News Wing
Rameswaram, 2 November: श्रीलंका की नौसेना ने नेदुतीवु द्वीप के पास कथित रूप से द्वीपीय देश की समुद्री सीमा में मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के 13 मछुआरों को आज गिरफ्तार किया.
रामेश्वरम और पुदुकोट्टाई जिलों के हैं मछुआरे


मत्स्य पालन विभाग के सहायक निदेशक मणिकंदन ने बताया कि मछुआरे रामेश्वरम और पुदुकोट्टाई जिलों के हैं. उन्हें श्रीलंका की विशेष समुद्री क्षेत्र के भीतर प्रतिबंधित जाल से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि नौसैनिकों ने मछली पकड़ने वाली तीन नौकाएं भी जब्त की हैं. वह नावों को कांगेसनतुरई ले गये हैं.




54 मछुआरे पहले से श्रीलंका में है बंद
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने 27 अक्तूबर को केन्द्र से अनुरोध किया था कि वह श्रीलंका में बंद 54 मछुआरों और 140 मछली पकड़ने वाली नौकाओं को छुड़ाने में मदद करे.