NEWSWING
Ranchi, 31 October : रातू थाना क्षेत्र के लटमा निवासी ईश्वर गोप पर बीती रात अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया. बाइक सवार दो अपराधियों ने ईश्वर गोप को गोली मार घायल कर दिया. गोली ईश्वर महतो के दाहिने कंधे को छूते हुए निकल गयी. घटना को अंजाम देने के बाद बाईक सवार दोनों अपराधी भाग गए. घटना सोमवार की रात लगभग आठ बजे की है.
घर लौटने के क्रम में मारी गोली



ईश्वर गोप सोमवार की रात लगभग आठ बजे अपने घर लौट रहा था. उसी वक्त घात लगाये अपराधियों ने उल पर लोगी चला दी. जानकारी के अनुसार गोली ईश्वर के कंधे को छूते हुए निकल गयी. पर गोली का छर्रा उसके कंधे में फंसा रह गया. घायल ईश्वर महतो का प्राथमिक उपचार स्थानीय अस्पताल में कर दिया गया. वहीं, बेहतर ईलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईश्वर गोप जमीन का कारोबार करता है.


