News Wing
Ranchi, 22 September: रघुवर सरकार के 1000 दिन पूरे होने पर प्रदेश भाजपा ने खुशियां मनाई. इस मौके पर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच मिठाईयां बांटी गयी. प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो आदित्य साहू ने 1000 दिन पूरे होने पर सरकार को बधाई दी. उन्होंने कहा कि रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड निरंतर आगे बढ़ रहा है. झारखंड के हर गांव में विकास का काम हो रहा है. सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि 1000 दिन में सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा.
कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष आदित्य साहू, समीर उरांव, प्रतुल शाहदेव, संजय जयसवाल, केके गुप्ता रविनाथ किशोर, सतीश सिन्हा, राजेंद्र केसरी, राकेश चौधरी, कुणाल यादव, वरूण तिवारी, संजय पोद्दार, अमरनाथ चौधरी, श्रीनिवास, पंकज साह, फिरंगी साव, कुंदन सिंह, अमित सिन्हा और अजय गिरी समेत कई नेता मौजूद थे.