रांची : हज-2015 के लिये हज कमिटी ऑफ इंडिया मुम्बई ने दिनांक 24 जून, 2015 को झारखण्ड के 98 प्रतीक्षा सूची में शामिल आजमिने हज की सीट का चयन कर लिया है। इस संबंध में सूची भी जारी कर दी गयी है।
एक विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि पहली किस्त की राशि 81 हजार रुपये और अपनी श्रेणी के अनुसार देय राशि छह जुलाई, 2015 से पहले हज कमिटी ऑफ इंडिया के स्टेट बैंक आफ इंडिया के खाता संख्या – 32175020010 FESS TYPE-25 और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाता संख्या-318702010406009 (Haj Account) में अवश्य जमा करा दें। पैसे जमा करने के बाद पे-स्लिप की रसीद राज्य हज समिति, आड्रे हाउस, रांची के कार्यालय में जमा करनी होगी।
हज कमिटी ऑफ इंडिया के पे-स्लिप में बैंक रिफरेन्स नम्बर अंकित करना जरूरी बताया गया है, इसके लिये अपने कवर नंबर के पूर्व 2015 लिखने का निर्देश दिया गया है। उदहारण स्वरुप -2015JRF50, 2015JRF600, 2015JRF786, 2015JRF801, 2015JRR166 लिखना होगा। इस प्रकार यह आजमिने हज का एकाउन्ट नंबर माना जायेगा। बैंक रिफरेन्स नम्बर सभी आजमिने हज के लिये अनिवार्य बताया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए झारखण्ड राज्य हज समिति के फोन नंबर 0651-2283100 पर संपर्क किया जा सकता है।


हज कमिटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट www.hajcommittee.com के माध्ययम से भी कवर नंबर से पे इन स्लिप डाउनलोड किया जा सकता है।
(प्रेस विज्ञप्ति)



