रांची: न्यूज विंग का 20वां अंक बूक स्टॉल पर पहुंच चुका है। अंक का कवर स्टोरी है, झारखंड सरकार को लेकर सहयोगी दलों में तकरार। 28 28 महीनों पर शिबु सोरेन द्वारा सत्ता मांगे जाने के सवाल पर भाजपा परेशान। मुख्यमंत्री की चुप्पी पर झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमों बाबूलाल मरांडी ने कहा : शिबु अगर जनता में सवाल उठा रहे हैं मुख्यमंत्री भी जनता में ही उसका जवाब दें। न्यूज विंग से खास बातचीत में मरांडी ने कहा कि अबतक झारखंड में सत्ताधारियों ने जनता के हितों को नजरंदाज किया है। नेता केवल पैसा कमाने के लिए सत्ता में आते हैं। यहां के आदिवासियों को सभी राष्ट्रीय दलों ने मोहरा बनाया। कांग्रेस ने मधु कोड़ा को मुख्यमंत्री बनाकर यहां की आयरन ओर खदानें अपने चहेते घरानों में बांट दिया और फंस गए कोड़ा। और भी बहुत कुछ…
न्यूज विंग का पुराना अंक देखने के लिए इस पते पर जाएं: http://scribd.com/newswing