रांची. झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक टेकलाल महतो का निधन हो गया है. मंगलवार की सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा. उस समय वह अपने पैतृक आवास, रामगढ, में थे. उन्हें रांची स्थित रिम्स लाया गया. लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. टेकलाल महतो 66 वर्ष के थे।टेकलाल महतो रामगढ़ जिले के मांडू विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। महतो पिछले काफी समय से बीमार भी चल रहे थे। वे 14वीं लोकसभा के भी सदस्य थे। उन्होंने गिरिडीह संसदीय सीट से चुनाव जीता था। महतो अपने पीछे अपनी पत्नी लखेश्वरी देवी समेत दो बेटे और तीन बेटियां छोड़ गए हैं। उनकी मौत की खबर पाकर सीएम अर्जुन मुंडा समेत कई नेता रिम्स पहुंचे। आज उनके पार्थिव शरीर को विधानसभा भी ले जाया जा रहा है, जहाँ उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। टेकलाल की अचानक मृत्यू पर झारखंड के राजनीतिक हलके में शोक की लहर है. महतो अपने नजदीकियों में काफी प्रिय थे. झारखंड से राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी ने महतो के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि महतो हमेशा साकारात्मक राजनीति करते रहे. नथवाणी ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतो जी ने मुझे चुनाव के वख्त मेरा काफी मार्गदर्शन दिया. झारखंड में मुझे स्थापित करने में उनकी बडी भूमिका रही है.
Read Next
17/12/2021
रांची : सदर अस्पताल मामले में कोर्ट ने जतायी नाराजगी, कहा अब नहीं दे समय
27/10/2021
धनबाद मंडल कारा में सिटी एसपी ने की छापेमारी, खैनी और बीड़ी बरामद
11/10/2021
‘चमकी की दुनिया’ से बच्चे सीखेंगे स्वास्थ्य और शिक्षा का पाठ
17/01/2021
ट्रेनों में IRCTC की यह सुविधा फिर से हुई बहाल, यात्री पसंदीदा रेस्टोरेंट से मंगा सकेंगे अपना पसंदीदा खाना
10/11/2020
बिहार अपडेटः तेजप्रताप पिछड़े, शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा को बढ़त
10/11/2020
बिहार चुनाव अपडेटः लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव दूसरे राउंड में पिछड़े
10/11/2020
बिहार में रुझानों में बनती दिख रही एनडीए की सरकार !
27/11/2019
demo
27/11/2019
demo test
01/10/2019