
Ranchi : चारा घोटाला के दुमका कोषागार मामले में सीबीआई की विशेष न्यायालय ने दोषी करार दिये गये सभी 37 अभियुक्तों को बुधवार को सजा सुनाई. विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत ने अभियुक्तों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सजा का ऐलान किया. अभियुक्तों में सबसे अधिक डॉक्टर ओपी दिवाकर को 14 साल की सजा सुनाई गयी है. डॉक्टर दिवाकर पर विशेष अदालत ने दो करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया है, जबकि 19 अभियुक्तों को दो धाराओं में सात साल की सजा और एक करोड़ का जुर्माना लगाया है. इन अभियुक्तों को जुर्माने की राशि नहीं देने पर अतिरिक्त 9 माह की सजा काटनी होगी. सजा सुनाये जाने के बाद सीबीआई के विशेष वरीय लोक अभियोजक शिवकुमार काका ने कहा कि विशेष न्यायालय ने बेहद ही अच्छा फैसला सुनाया है. उन्होंने कहा कि अभियुक्तों को अदालत ने कड़ी से कड़ी सजा दी है. साथ ही सरकारी खजाने को 35 करोड रुपए का चूना लगाने वाले अभियुक्तों पर लगायी गयी जुर्माने की 29 करोड़ रुपए की राशि से भरपाई हो सकेगी. यह मामला दुमका कोषागार से 34 करोड़ 91 लाख 54 हजार 884 रुपये की निकासी से जुड़ा हुआ है.
Slide content
Slide content
इसे भी पढ़ें : चारा घोटालाः जब वकीलों ने की सजा में नरमी की अपील, तब कोर्ट ने कहाः बहादुरी या वीरता का कोई पुरस्कार या सर्टिफिकेट है तो जमा करें
पशुपालन विभाग के अधिकारी व डॉक्टर
नाम सजा जुर्माना अतिरिक्त सजा
ओम प्रकाश दिवाकर 14 वर्ष दो करोड़ दो वर्ष
रघुनंदन प्रसाद 7 वर्ष एक करोड 18 माह
पंकज मोहन भूई 7 वर्ष एक करोड़ 18 माह
राधा मोहन मंडल 7 वर्ष एक करोड़ 18 माह
सर्वेन्दु कुमार दास 3.5 वर्ष एक करोड़ 18 माह
हेमेंद्र नाथ वर्मा 7 वर्ष एक करोड़ 18 माह
मनोरंजन प्रसाद 7 वर्ष एक करोड़ 18 माह
फ्रेडी केरकेट्टा 7 वर्ष एक करोड़ 18 माह
नंद किशोर प्रसाद 7 वर्ष एक करोड़ 18 माह
दिनेश्वर प्रसाद शर्मा 7 वर्ष एक करोड़ 18 माह
कृष्ण कुमार प्रसाद 7 वर्ष एक करोड़ 18 माह
कृष्ण मुरारी साह 7 वर्ष एक करोड़ 18 माह
मनोज कु. श्रीवास्तव 7 वर्ष एक करोड़ 18 माह
पितांबर झा 7 वर्ष एक करोड़ 18 माह
विमल कांत दास 7 वर्ष एक करोड़ 18 माह
शशि कुमार सिन्हा 7 वर्ष एक करोड़ 18 माह
आपूर्तिकर्ता जिनको सजा सुनाई गयी
दयानंद कश्यप 7 वर्ष एक करोड़ 1 वर्ष
राजन मेहता 7 वर्ष एक करोड़ 1 वर्ष
त्रिपुरारी मोहन प्रसाद 7 वर्ष एक करोड़ 1 वर्ष
अजित कुमार सिन्हा 3.5 वर्ष 50 लाख 9 माह
अनिल कुमार सिन्हा 3.5 वर्ष 50 लाख 9 माह
अरुण कुमार सिंह 3.5 वर्ष 50 लाख 9 माह
अजित कुमार वर्मा 3.5वर्ष 50 लाख 9 माह
विनोद कुमार झा 3.5 वर्ष 50 लाख 9 माह
दिनेश कुमार सिंह 3.5 वर्ष 50 लाख 9 माह
गोपी नाथ दास 3.5 वर्ष 50 लाख 9 माह
हरीश चंद्र अग्रवाल 3.5 वर्ष 50 लाख 9 माह
एमएस बेदी 3.5 वर्ष 50 लाख 9 माह
प्रकाश कुमार लाल 3.5 वर्ष 50 लाख 9 माह
राकेश कुमार अग्रवाल 3.5 वर्ष 50 लाख 9 माह
राम अवतार शर्मा 3.5 वर्ष 50 लाख 9 माह
रवि कुमार सिन्हा 3.5 वर्ष 50 लाख 9 माह
राकेश गांधी उर्फ सुनील गांधी 3.5वर्ष 50 लाख 9 माह
संजय शंकर 3.5 वर्ष 50 लाख 9 माह
संजय अग्रवाल 3.5 वर्ष 50 लाख 9 माह
सुनील कुमार सिन्हा 3.5 वर्ष 50 लाख 9 माह
सुशील कुमार सिन्हा 3.5 वर्ष 50 लाख 9 माह