रांची : सदर थाना क्षेत्र स्थित बड़ागाई इलाके में कुछ लोगों द्वारा सेक्स रैकेट चलाये जाने की गुप्त सूचना पर सदर आरक्षी उपाधीक्षक सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापामारी कर चार युवतियों एवं एक युवक को आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किया। इस अभियान में पुलिस ने आपत्तिजनक सामान के अलावा महंगे मोबाइल जब्त किये हैं।
गिरफ्तार की गई लड़कियां नोएडा, कोलकाता, गिरिडीह व रांची की रहने वाली हैं। इस अभियान में पुलिस ने रांची बी.आई.टी. मोड़ निवासी जमीन कारोबारी राजेश महतो को भी गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी आपत्तिजनक स्थिति में लड़कियों के साथ की गयी है। छापामारी अभियान में डी.एस.पी. के साथ बरियातू, सदर और गोंदा थाना की टीम भी शामिल थी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर कुछ ग्राहक फरार होने में कामयाब हो गए।
– के. ई. सैम –