News Wing Sahibganj, 16 November: साहिबगंज के तालझाडी थाना क्षेत्र के महराजपूर धनबाद भट्टा गांव में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गयी. मृतका का नाम यशोदा देवी बताया जाता है. मृतका के पति छठु पंडित ने बताया कि गुरुवार को सुबह 11 बजे यशोदा घास काटने के लिए बहियार गयी थी. शाम चार बजे तक जब वह वापिस नहीं लौटी तो वह उसे ढूंढने निकला. खोजबीन के दौरान उसकी लाश मिली. छठु पंडित ने इसकी जानकारी तालझाडी पुलिस को दी, लेकिन सूचना मिलने के बाद भी पुलिस समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंची. इससे नाराज लोगों ने विरोध में महाराजपुर मेन रोड को कुछ देर के लिए जाम कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
Read Next
13/08/2022
PM-KISAN के लाभ के लिये किसानों को कराना होगा e-KYC
17/12/2021
रांची : सदर अस्पताल मामले में कोर्ट ने जतायी नाराजगी, कहा अब नहीं दे समय
27/10/2021
धनबाद मंडल कारा में सिटी एसपी ने की छापेमारी, खैनी और बीड़ी बरामद
11/10/2021
‘चमकी की दुनिया’ से बच्चे सीखेंगे स्वास्थ्य और शिक्षा का पाठ
17/01/2021
ट्रेनों में IRCTC की यह सुविधा फिर से हुई बहाल, यात्री पसंदीदा रेस्टोरेंट से मंगा सकेंगे अपना पसंदीदा खाना
10/11/2020
बिहार अपडेटः तेजप्रताप पिछड़े, शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा को बढ़त
10/11/2020
बिहार चुनाव अपडेटः लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव दूसरे राउंड में पिछड़े
10/11/2020
बिहार में रुझानों में बनती दिख रही एनडीए की सरकार !
27/11/2019
demo
27/11/2019