रांची : राज्य के मुख्य सचिव राजीव गौबा ने राज्य में चल रही सड़क परियोजनाओं को ससमय पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है। इसके संबंध में उन्होंने एक बैठक बुलायी थी। बैठक में परियोनाओं के लिए फॉरेस्ट क्लियरेंस के अलावा भूमि अधिग्रहण में आ रही परेशानी की भी जानकारी ली गयी।
भारतीय राष्ट्रीय उच्च पथ प्राधिकार (एन.एच.ए.आई) के तहत राज्य में चल रही परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने काम आने वाली परेशानियों को सुना और संबंधित अधिकारी को इसका निदान करने को कहा। बैठक का आयोजन धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में किया गया था। इस दौरन पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद थे।