रांची : महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए राज्य के अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी ) की ओर से महिला हेल्पलाइन नम्बर 9771432103 बृहस्पतिवार को जारी किया गया। महिलाएं छेड़खानी या अन्य आपराधिक घटनाओं की सूचना इस नम्बर पर दे सकती हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस शिकायतकर्ता की मदद के लिए पहुंचेगी।
इस संबंध में विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि महिला हेल्पलाइन नम्बर के माध्यम से राज्य पुलिस महिलाओं के विरूद्ध अपराधिक घटनाएं और छेड़खानी की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।