रांची : महंगाई, जनविरोधी नीति एवं असंतुष्ट रेल बजट के विरोध में रांची के राजेन्द्र चौक पर बृहस्पतिवार को कांग्रेस पार्टी ने सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया।
पार्टी के आलोक दूबे के नेतृत्व में पुतला दलन कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसके बाद श्री दूबे ने कहा कि 359 योजनाएं लंबित हैं, महंगाई बढ़ रही है, रेल भाड़े में वृद्धि सरकार बनते ही की गई। जनता ने मोदी सरकार को इसलिए वोट नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि देश में नई सरकार विफल रही है।
यूरिया, स्टील, खाद्य पदार्थों सभी में वृद्धि कर दी गई है। कब आएगा अच्छा? दिन क्या अच्छे दिन की यही परिभाषा है? कार्यक्रम में रेल बजट धोखा है, माल भाड़ा वृद्धि वापस लो, भाजपा सरकार मुर्दाबाद, रेल बजट निराशाजनक, आदि नारे लिखी हुई तख्तियां प्रदर्शित की जा रही थीं।
पुतला दहन कार्यक्रम में सूर्यकान्त शुक्ल, फि़रोज़, किशोर नाथ शाहदेव सहित कई लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट : के.ई.सैम