रांची : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कोकर स्थित समाधि स्थल पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। बाद में दोनों बिरसा चौक पहुंचे और वहां स्थित भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किये।
इस अवसर पर रघुवर दास ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। भगवान बिरसा मुंडा के उद्देश्य और जीवन मूल्य आज हमारे पथ प्रदर्शक हैं। भगवान बिरसा मुंडा ने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी और देश को आजाद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का बलिदान झारखण्ड के साथ-साथ पूरा देश हमेशा याद करेगा। उन्होंने अपनी साहस और पराक्रम से समाज को एक नई दिशा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजिक विषमता को समाप्त कर उनके पद चिन्हों पर चलकर बिरसा मुंडा के सपनों का झारखण्ड बनाना हमसभी का नैतिक दायित्व है।
436436 902262However, what about the bottom line? Are you positive concerning the supply? 525197