रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने राज्य सरकार पर सुनियोजित तरीके से महिला आरक्षण 50 प्रतिशत से घटाकर 33 किये जाने की तैयारी का आरोप लगाया है। उन्होंने कांके रोड स्थित अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर कहा कि उनकी सरकार ने कई सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया था। जिसे रघुवर दास सरकार 33 प्रतिशत करने जा रही है।
उन्होंने इसे भाजपा और आजसू गठबंधन सरकार की सोची समझी साजिश बताया। साथ ही घोषणा की कि अगर ऐसा निर्णय होता है तो झामुमो राज्यव्यापी आंदोलन कर जनता का सरकार की इस साजिश के बारे में बतायेगा।