रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड के गांव गांव में जनसंपर्क के माध्यम से भूमि अधिग्रहण कानून की खूबियां बताने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया। श्री शाह शनिवार का रांची के मोरहाबादी मैदान में कार्यकर्ता समागम में भाग लेने पहुंचे थे। बाद में उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी बैठक बुलायी और कई निर्देश दिये। उन्होंने सांसदों, विधायकों और पार्टी के प्रमुख नेताओं को केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रण बिल के संबंध में कहा कि बिल के संबंध में विपक्ष के सवालों का जवाब दें।
उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए भूमि अधिग्रहण बिल जरूरी है। इससे गरीबों और किसानों का भला होगा। गांवों में विकास होगा। पार्टी के नेता विरोधियों के सवालों का जवाब दें।