रांची : रांची में चल रहे युवा महोत्सव के चौथे दिन मोरहाबादी के आर्यभट्ट सभागार में अंतिम प्रतियोगिता एकांकी नाटक की हुई। इस प्रतियोगिता में कुल नौ विश्वविद्यालयों ने हिस्सा लिया। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने असगर वजाहत लिखित ‘‘द गोडसे इन्टरनेट गांधी डॉट कॉम’’ का मंचन काफी प्रभावी रहा। वहीं तेजपुर विश्वविद्यालय ने हिलोल पाठक लिखित ‘‘संग्राम’’, कोल्हान विश्वविद्यालय ने लक्ष्मी कांत वैष्णव लिखित ‘‘नाटक नहीं’’ का मंचन किया।
इसके अलावा विद्यासागर विश्वविद्यालय ने नाटक गुलशन, रांची विश्वविद्यालय ने ‘‘किस्सा इंजीनियर अमित सक्सेना का’’ तथा गुवाहाटी विश्वविद्यालय, विश्वभारती विश्वविद्यालय, केन्द्रीय विश्वविद्यालय बिहार, और विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी। निर्णायक मंडल में जनार्दन शर्मा, अनिल शर्मा और विजय सिन्हा शामिल थे।