के ई सैम
रांची : राची के होटल चाणक्या बीएनआर में क्रिसमस एवं न्यू इयर के मौकों पर ग्राहकों को बेहतर केक एवं अन्य स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमे केक बनाने के लिए मिक्सिंग प्रोसेस की गई। 23 तारीक को इसको ओपेन किया जाएगा। इसमें कई तरह के ड्राई फ्रूट्स को मिलाया जाता है साथ ही साथ कई किस्म के इंडियन हस्क भी मिलाये जाते हैं। जैसे सिनेमोन, लॉन्ग इत्या्दि ज़ाइके के लिए मिलाया जाता है। इसके बाद इसमें मैदा आदि मिला कर इसको मिक्सिंग किया जाता है। इसमें तीन चार प्रकार के वाइन की भी मिक्सिंग की जाती है जो फ्लेवर और अरोमा बढ़ाता है।
क्रिसमस और न्यू इयर के समय में बने इस विशेष केक को ग्राहक बड़े चाव से खाते हैं। यह जानकारी शेव श्री पिनाकी मिश्रा ने दी। इस फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन होटल बीएनआर चाणक्या रांची के फ़ूड एंड बेवेरेज प्रबंधक श्री धरमबीर कुमार की देख रेख में किया गया। इस अवसर पर कई विशिष्ट अथिति भी उपस्थित थे जिन्होंने पेस्ट्री और दूसरे व्यंजनों का स्वाद चखा और उसकी प्रशंसा की।