नई दिल्ली : दिल्ली अपराध शाखा ने कथित तौर पर पेट्रोलियम मंत्रालय के दस्तावेज व्यापारिक घरानों को लीक करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में दो पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारी हैं। सूत्रों ने कहा कि पैसों के लिए एक क्लर्क और चपरासी ने मंत्रालय के गुप्त दस्तावेजों को लीक किया।
नाम जाहिर न करने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “सरकारी कर्मचारियों ने मंत्रालय के गुप्त दस्तावेज कुछ व्यापारिक घरानों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से दिए थे।”
अपराध शाखा के अधिकारी गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन कंपनियों को उन्होंने दस्तावेज लीक किए थे।