।। एन. सी. सी. निदेशालय द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन ।।

रांची : रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में नेशनल कैडेट कोर्प निदेशालय की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें एन.सी.सी. के कैडेटों ने अनेक मनमोहक कार्यक्रम पेश किये। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने गीत, संगीत के साथ-साथ ड्रामा की भी प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास मंत्री सी.पी. सिंह मौजूद थे। उन्होंने कहा कि एन.सी.सी. से बच्चों में अनुशासन और देश प्रेम की भावना आती है। उन्होंने कहा कि जब एन.सी.सी. कैडेट्स अच्छा करते हैं तो हमारा मान-सम्मान बढ़ता है। श्री सिहं ने कहा की मैं भी स्कूल के शुरुआती दिनों में एन.सी.सी. में था पर बाद में उसे कंटिन्यू नहीं कर सका। जीवन में परिस्तिथियां इंसान को बदल देती हैं।
इस अवसर पर ब्रिगेडियर यू.के. सिंह, महापौर आशा लाकड़ा, रांची एवं मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्यों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
(रिपोर्ट – के. ई. सैम)