|| जला कर मारने के प्रयास का आरोप ||
गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना में एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुरालवालों के विरूद्ध दहेज प्रताड़ना का एफआइआर दर्ज कराया है। एफआइआर में विवाहिता ने केरोसिन तेल छिड़कर जला कर मार का प्रयास करने का जिक्र किया है। मुफ्फसिल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 265/15 दिनांक – 28.05.15 धारा 498(ए), 323, 324, 379, 506 भादिव के तहत दर्ज एफआइआर में पति सुखदेव प्रसाद वर्मा, ससुर संतु महतो, सास गिरजा देवी, सुरेंद्र प्रसाद वर्मा, दुलारी देवी एवं देवर भीमलाल प्रसाद वर्मा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
दर्ज एफआइआर में विवाहिता धमनी देवी ने कहा है कि उसका मायके मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के उन्दरो गांव में है। 2009 में उसका विवाह कोवाड़ निवासी सुखदेव प्रसाद वर्मा के साथ हुआ था। विवाह के दौरान मांग के अनुसार दान-दहेज भी उसके ससुराल वालों को दिया गया था। विवाहिता का आरोप है कि विवाह के कुछ दिन बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा।
धमनी ने कहा है कि 26 मई को 12 बजे पति ने केरोसिन तेल छिड़कर जला कर उसे मारने का प्रयास किया। इस दौरान वह किसी तरह बाहर भागी और अपनी जान बचायी। जब यह जानकारी उसके भाई सहदेव प्रसाद वर्मा को मिली तो वह अगले दिन आये। जिसके बाद उसके पति ने उसके हाथ का अंगुठा काट कर उसे जख्मी कर दिया।