रांची : राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड की नयी राजधानी बसाने के लिए स्थल चयन का निर्णय एक सप्ताह में करने का निर्देश दिया है। ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीआरडीए) लंबे समय से इस पर कार्य कर रहा है। नयी राजधानी के कई पहलुओं पर जानकारी के लिए बुलायी गयी बैठक में मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिया है।
रघुवर दास ने बैठक में विकल्पों पर भी विचार करने की बात कही। बैठक में राज्य के मुख्य सचिव राजीव गौवा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार, भवन निर्माण के प्रधान सचिव सुखदेव सिंह, योजना विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह, नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित हुए।