नई दिल्ली/रांची : झारखंड के कई जिलों में अब से कुछ देर पहले यानी सुबह 11:48 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये हैं। लोगों ने पहला झटका करीब 50 सेकेंड से ज्यादा समय तक महसूस किया और अपने घरों और फ्लैट से निकलकर खुले और सुरक्षित स्थानों पर चले गये। बाद में स्थित सामान्य देख अपने घर पर लौट गये।
12:18 पर चंद सेकेंड्स के लिए दूसरा झटका महसूस किया गया है। इस खबर पर लोग फिर से अपने घरों से निकलकर खुले स्थानों पर चले गये हैं।
इधर, उत्तर भारत के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। हालांकि जान माल के किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र नेपाल के लामजुंग में बताया जा रहा है। भूकंप की तीव्रता 7.5 बतायी जा रही है।