रांची, हटिया : जवानों को लेकर जा रही एक बस के दुर्घटनागस्त हो जाने से उसमें सवार 25 जवान घायल हो गये हैं। इनमें से 15 की हालत गंभीर बतायी जा रही है। 10 जवानों को मामूली चोट लगी है।
गंभीर रूप से घायल जवानों का इलाज रिम्स में किया जा रहा है। जबकि अन्य जवानों का इलाज स्थानी अस्पताल में किया गया। घटना शुक्रवार दोपहर करीब साढे तीन बजे की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बस जवानों को लेकर चाईबासा के लिए निकली थी, इसी दौरान तुपुदाना क्षेत्र के परम निरमल नगर रिंग रोड के बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। तीन बार पलटी खाने के बाद जवानों ने ही मिल कर बस को सीधा किया और घायलों को बाहर निकाला। इसी क्षेत्र के अस्पताल में सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल जवानों को रिम्स भेजा गया।
डय़ूटी में लोहरदगा से चाईबासा जा रही एक बस (चंचल-नं़ श्रभ्01 स् 3205) के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार 15 जवान गंभीर रूप से घायल हो गये. इस दुर्घटना में 10 अन्य जवानों को हल्की चोटें आयी हैं. बस तुपुदाना ओपी क्षेत्र के परम निरमल नगर रिंग रोड के पास करीब तीन बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई. गंभीर रूप से घायल जवानों को रिम्स में भरती कराया गया है, जबकि अन्य घायल जवानों का इलाज सतरंजी संत विंसेंट अस्प्ताल में किया गया. सभी जवान लोहरदगा जिला बल के हैं. जवान लोहरदगा से चाईबासा चुनावी डय़ूटी के लिए जा रहे थे. गंभीर रूप से घायल जवानों में राजू महतो, नरेश प्रसाद सिंह, धर्मदेव, सिकंदर महतो, भटनु कुल्लू, मदन महतो, रितेश महतो शामिल हैं.