गिरिडीह : मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नगर भवन गिरिडीह में जिला स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया ने कहा कि अपने तथा अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शत प्रतिशत मतदान आवश्यक है, अतः आप सभी अपना बहुमूल्य मत अपनी सोच समझ से ऐसे प्रत्याजशी को दें, जो झारखंड के विकास को दिशा दे सके। प्रतिभागियों में आंगनवाडी सेविका, सहायिका, विद्यालय समितियों के सदस्य, प्रेरक, एनजीओ के सदस्य एवं क्षेत्र के आम नागरिकों ने हिस्साय लिया। सेमिनार में निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराये गया प्रेरक वीडियो क्लिप लोगों को दिखाया गया एवं उनसे अनुरोध किया गया कि इन प्रेरक संदेशों को अपने सुदूर क्षेत्रों मे लेकर जायें।
मतदान के महत्व विषय पर चर्चा के साथ कार्यक्रम की शरूआत की गई। स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्री बीरू प्रसाद कुशवाहा ने किसी भी प्रकार के निर्वाचन अपराध के विरूद्ध शिकायत करने हेतु एक टॉल फ्री नंबर- 18003456557 एवं 1950 प्रतिभागियों को उपलब्ध कराया। एडीआर के शहनवाज ने बताया कि आप सभी सोच समझकर मतदान करें एवं अपने परिवार, पड़ोस, मित्र को भी मत देने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि मतदान के लिए रिश्वत देना और लेना दण्डनिय अपराध है। धीरज पाण्डेय एवं उसकी टीम ने संगीत के माध्यम से लोगों में मतदान के प्रति प्रेरणा उत्पन्न करने का प्रयास किया। कार्यक्रम के अगली कड़ी में ईवीएम के प्रयोग तथा मतदान केन्द्र पर अपनायी जाने वाली प्रक्रियाओं के बारे में अभिनव सिन्हा ने जानकारी दी। उपस्थित प्रतिभागियों को क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी पुरेन्द्र विक्रम शाही ने मतदान करने के लिए सामूहिक शपथ दिलाया और इस उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। मौके पर स्वंय सेवी संस्था आइडिया के सचिव कृष्ण मुरारी शर्मा, नेहरू युवा केन्द्र के कार्यकर्ता एवं एडीआर के सदस्य आदि उपस्थित थे।
माहुरी वैश्य मंडल की बैठक कल
गिरिडीह : माहुरी वैश्य महासंग की केन्दीय कार्य कारीणी की बैठक सात दिसबंर को माहुरी क्षात्रावास भंडारीडीह में आयोजित होगी। इस आशय की जानकारी धर्म प्रचार मंत्री अशोक कुमार भदानी ने दी। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी मंडलों के पदधारी भाग लेंगे।
झामुमो प्रत्याशी के समर्थन में गिरिडीह में नुक्कड़ सभाएं
गिरिडीह : गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी सुदीव्य कुमार सोनु ने पीरटाड़ के बाद शहरी क्षेत्र में भी चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। शनिवार को झामुमो प्रत्याशी श्री सोनु के समर्थन में पचम्बा, मोहनपुर, बोडो़ पावर हाउस चौक, कोलडीहा समेत कई अन्य स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं कर मतदाताओं से झामुमो के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। झामुमो नता संजय सिहं, अजीत कुमार पप्पु, मो योकुब अंसारी और कई अन्य नेताओं ने नुक्क्ड़ सभा में कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अपने 14 महीने के कार्यकाल में सभी वर्ग के जरूरतमंदो के लिए कई विकास योजनाओं को धरातल पर उतार कर झारखण्ड वासियों के दिलों में अपनी विशेष पहचान बनाने का काम किया।
झामुमो नेताओ ने कहा कि बीते 14 सालों में अन्य सरकारों ने झारखण्ड को लूटने और लूटाने का काम किया वहीं हेमन्त सरकार ने अपने अल्प कार्यकाल में विकास के उल्लेखनीय कार्य किये।
गिरिडीह के विकास के लिए काफी प्रयास किया : शाहाबादी
गिरिडीह : गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी ने गिरिडीह मुफस्सीकल क्षेत्र के मटरूखा, महतोडीह, मोहलीटाड़, खुटुवाबाद, शहरी क्षेत्र के र्वाड 25 एवं 26 के भाग में अपने समर्थकों के साथ दौरा कर भजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस दौरान श्री शाहाबादी ने कहा कि उन्होंने पांच वर्ष में क्षेत्र के विकास को लेकर संजीदा प्रयास किया। पानी, बिजली, सड़क शिक्षा, स्वास्थ के क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर काम किया। उन्होंने कहा की दिल्ली सरकार की तर्ज पर रांची में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर झारखण्ड पर लगे विकास के ग्रहण को समाप्त करने का काम करें।
इस दौरान पीरटाड़ में सैकडों भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री शाहाबादी के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए उनका अभिनदंन किया इस मौके पर भाजपा नेता संजीत कुमार सिहं, दिगम्बर अग्रवाल, रतन प्रसाद, संजु साहू, पुनम वर्णवाल, विजय बसईवाला, विजय शर्मा, राजु पोद्यार, श्याम सुन्दर सिंहानिया, विजेन्द्र यादव, शुखदेव साहू, अनूप सिन्हा, दीपक पंडित, शीला देवी, सीता देवी सहित काफी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।