नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह खराब मौसम के कारण रविवार को झारखंड के नए मुख्यमंत्री रघुबर दास के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाए। उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण मोदी नई दिल्ली से और राजनाथ लखनऊ से रांची के लिए रवाना नहीं हो पाए।
मोदी ने ट्विटर लिखा, “मैं रघुबर दास को झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की बधाई देता हूं और उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।”
उन्होंने कहा, “मैं शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए झारखंड की यात्रा करने वाला था, लेकिन मैं खराब मौसम के कारण वहां नहीं जा पा रहा हूं।”
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रघुबर ने रविवार को राज्य के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह झारखंड के पहले गैर-जनजाति मुख्यमंत्री हैं।
मोदी ने कहा कि झारखंड की जनता ने स्थिरता के लिए मतदान किया है। उन्होंने कहा, “मैं उन्हें बधाई देता हूं और आने वाले वर्षो में झारखंड सफलता की नई ऊंचाईयां छुए, इसकी कामना करता हूं।”
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार मौसम का सबसे सर्द दिन रहा, जब सुबह न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। घने कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर से नीचे पहुंच गई है।
राजनाथ ने कहा कि वह घने कोहरे के कारण रांची में शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत नहीं कर पाएंगे। राजनाथ ने कहा कि उन्होंने रघुबर को फोन पर बधाई दे दी है। आईएएनएस