रांची : राज्य के मुख्य सचिव राजीव गौबा ने तमाम विभागों के शीर्ष पदाधिकारियों को स्थल पर जाकर चलायी जा रही योजनाओं की जांच करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश प्रधान सचिव और सचिव स्तर के पदाधिकारियों को दिया गया है। इन योजनाओं में राज्य के साथ साथ केंद्र सरकार की योजनाएं भी शामिल हैं। श्री गौबा बुधवार (15 अप्रैल, 2015) को झारखंयड मंत्रालय, प्रोजेक्ट भवन में वित्तीय वर्ष 2015—16 के लिए जारी विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
इसी क्रम में उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार से मिलने वाले अंशदान का इंतजार न करते हुए राज्य के अंशदान से काम की शुरूआत करें। इस समीक्षा बैठक में कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, परिवहन विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, ग्रामीण कार्य और पंचायती राज विभागों
की योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया गया।