केनबरा : आस्ट्रेलिया के केर्न्स शहर में शुक्रवार को एक घर में आठ बच्चों की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। अब तक घटना में कोई संदिग्ध सामने नहीं आया है। मारे गए सभी बच्चों की उम्र 18 महीने से 15 साल के बीच है। घर में एक महिला भी घायल अवस्था में मिली है।
केर्न्स पोस्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा, “अभी तक किसी पर संदेह नहीं है। यह कहना जल्दबाजी होगी। अस्पताल में भर्ती घायल महिला इनमें से अधिकांश बच्चों की मां हैं।”
पुलिस को अभी औपचारिक रूप से बच्चों की पहचान करनी है।
इस घटना के विरोध में करीब 50 लोगों ने बच्चों की याद में कैंडल मार्च पर निकला।
पुलिस ने बताया कि उन्हें हत्या के मामले में किसी अन्य की तलाश नहीं है और न ही कोई मामला दर्ज किया गया है।
बच्चों की हत्या की जानकारी तब मिली जब घर पहुंचे एक युवक ने घायल महिला को देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस महिला से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने इस घटना को घोर अपराध करार दिया है और घटना पर दुख जाहिर किया।
प्रधानमंत्री ने एक बयान में कहा, “सभी मातापिता इस घटना से आहत और सदमे में हैं। यह हमारे देश के लिए परीक्षा की घड़ी है। आज रात, बच्चों के लिए प्रार्थनाएं की जाएंगी।” आईएएनएस