रांची : एच.ई.सी. प्लांट अस्पताल में नि:शुल्क दंत चिकित्सा की शुरुआत की जा रही है। इसके लिए अस्पताल में 21 जनवरी 2015 से 22 जनवरी 2015 तक शिविर लगाया जायेगा। रजिस्ट्रेशन का समय सुबह सुबह आठ बजे से 12 बजे तक निर्धारित है। जांच के लिए सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से 4.30 तक का समय निर्धारित किया गया है।
निगम के जन संपर्क अधिकारी ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि कंपनी के निगमित सामाजिक दायित्व के तहत इस शिविर का संचालन किया गया है। शिविर का समापन 22 जनवरी (2015) को होगा।
उन्होंने कहा है कि इस नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर में कंसलटेशन, एक्सट्रेकसन, फिलिंग, स्केलिंग और दवाईयां मरीजों को दी जायेगी। शिविर में आस-पास के मरीजों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों के मरीज भी आयेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अस्पतालकर्मी अपनी तैयारी में जुटे हैं।