BazaarBook.com
Traders Deed : Shoppers Need
On Line Bazaar Info

K I T S
The Web Designers

Take a Look..

MediaDip.com
The Media Podium
Review Your Press & Media


Regional

Articles on Jharkhand, Bihar...

जमीन अधिग्रहण से क्षुब्ध महिला ने आत्महत्या की!

कटनी | मध्य प्रदेश के कटनी जिले में उद्योग के लिए जमीन अधिग्रहीत किए जाने से क्षुब्ध एक महिला ने आग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। महिला, पहले ही आत्महत्या करने का प्रशासन को शपथ-पत्र दे चुकी थी। प्रशासन फिलहाल इस बात से इंकार कर रहा है कि महिला ने जमीन अधिग्रहण की वजह से आत्महत्या की है। कटनी जिले की बरही तहसील में वेलस्पन कंपनी द्वारा बिजली संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए बुजबुजा व डोकरिया गांव के किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। इस अधिग्रहण से 230 किसान परिवार प्रभावित हो रहे हैं। इनमें से अधिकांश किसान जमीन देने को तैयार नहीं है। किसान अपने तरीके से चिता सत्याग्रह कर जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे हैं।