नई दिल्ली: मुसीबतें किंगफिशर एयरलाइन का पीछा नहीं छोड़ रही हैं. एक के बाद एक मुसीबतें झेल रही इस एयरलाइन के कई पायलट शनिवार को फिर से हड़ताल पर चले गए हैं. इससे पहले 11 जुलाई को भी पायलटों ने हड़ताल की थी.
मुंबई: इगतपूरी में लैला खान के फार्महाउस से जो छह नरकंकाल मिले हैं वो लैला खान और उसके परिवार के नहीं हैं. इस बात का दावा लैला खान के पिता नादिर कर रहे हैं. क्राइम ब्रांच ने इस हत्या कांड के पीछे जो तर्क दिए हैं नादिर पटेल उससे इत्तेफाक नहीं रखते.
नई दिल्ली: विवादित अक्साई क्षेत्र में सड़कों को सुधारने व प्रस्तावित रेल लाइन के मद्देनजर भारत पर चीन से हमले का खतरा मंडरा रहा है. अब से कुछ हफ्तों बाद चीन पश्चिमोत्तर व पूर्व में स्थित अपने बेस से सैनिकों व साजो-सामान को भारतीय सीमा पर और सुगमता से पहुंचाने में सक्षम होगा. अक्साई चिन भारतीय क्षेत्र है जिस पर चीन का नियंत्रण है.
नई दिल्ली: वित्त मंत्री के पद से प्रणब मुखर्जी के इस्तीफे के बाद अब ऐसा प्रतीत होता है कि रक्षा मंत्री ए के एंटनी को सरकार में नंबर दो का दर्जा दिया गया है. इस बारे में संकेत गुरुवार को उस समय मिला जब कैबिनेट की बैठक में एंटनी को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बगल में सीट दी गयी.
बालेश्वर: भारत ने शुक्रवार को ओडिशा के व्हीलर द्वीप के एक परीक्षण रेंज से 700 किलोमीटर तक मार करने वाली स्वदेश निर्मित परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-1 का सफल परीक्षण किया, जो सेना के इस्तेमाल के लिए परीक्षण का एक हिस्सा है.
ढाका: बांग्लादेश में बीते तीन सप्ताह से हो रही मानसून की वर्षा से आई बाढ़ और भूस्खलन की वजह से करीब 130 लोगों की मौत हो गई है. सरकार ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. खबरों के मुताबिक चटगांव के पहाड़ी जिलों कॉक्स बाजार और बंदरबान में जून के आखिरी सप्ताह में कम से कम 120 लोगों की मौत हुई.
सिडनी: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सारे प्रारूपों को अलविदा कह दिया. ली इंग्लैंड दौरे से मांसपेशियों में खिंचाव के चलते नहीं खेल पाए थे. माना जा रहा है इसी चोट के चलते ब्रेट ली ने संन्यास का फैसला किया. ब्रेट ली आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फिलहाल खेलते हैं, लेकिन आईपीएल में आगे खेलने पर ब्रेट ली ने अभी फैसला नहीं लिया है.
नई दिल्ली: आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का बयान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शुक्रवार से आंध्रप्रदेश की राजधानी में दर्ज करना शुरू करेगा.
गुवाहाटी: गुवाहाटी में एक लड़की के साथ सरेआम हुई बदसलूकी की वारदात से पूरा देश शर्मसार हो गया है. वारदात का वीडियो फुटेज सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. तस्वीरों में साफ़ नज़र आ रहा है कि किस तरह दर्जन भर लोग लड़की को घेरकर बद्तमीज़ी कर रहे हैं. इस घटना में पीड़ित लड़की को बाल पकड़ कर घसीटा गया और उसके कपड़े फाड़ डाले गए.
बेरूत: सीरिया की मानवाधिकार संस्था ने कहा है कि सरकारी सैनिकों ने मध्य प्रांत हमा में टैंकों और हेलिकाप्टरों का इस्तेमाल कर 150 से अधिक लोगों की हत्या कर दी, जबकि एक विद्रोही नेता ने यह संख्या 200 से भी अधिक बतायी है.